कोरोना के मद्देनजर गोड्डा में सतर्कता जरूरी
क हुई तो समस्या बढ़ सकती है। वही जिला में बाहर से प्रवासी मजदूर का आना लगातार जारी है। जहां अधिकांश को होम क्वारंटाइन किया गया है। लेकिन लोग इसका सही तरीके से अनुपालन नहीं कर रहे है। जिसके कारण भी समस्या बढ़ सकती है। यहां तक तो स्थिति जिला की बेहतर बनी हुई है अगर और मामले सामने नहीं आते है तो जिला आनेवाले समय में फिर से ग्रीन जोन में जा सकता है। वही कोरोना संक्रमित की स्थिति में अबतक सामान्य ही है जहां चिता जैसी कोई बात नहीं है।
गोड्डा : गोड्डा से सटे बिहार के भागलपुर व बांका जिला में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बढ़ने से गोड्डा जिले में भी सतर्कता जरूरी हो गई है। अगर चूक हुई तो समस्या बढ़ सकती है। मालूम हो कि इन दिनों बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूर का आना शुरू हुआ है। इसमें से कई लोग रेड जोन से आ रहे हैं। जिला की लंबी सीमा बिहार के बांका व भागलपुर जिला से लगती है। जिला से होकर बांका, भागलपुर से बिहार के रास्ते इन दिनों बड़े पैमाने पर दिन रात पत्थर लदे वाहन व खाली वाहनों की आवाजाही शुरू की गयी है। ये वाहन उत्तर बिहार से आ जा रहे है। जहां सीमा पर विशेष चौकसी की जरूरत है। ताकि आने जाने वालों पर नजर रखी जा सके इसके साथ ही सख्ती की जरूरत है। वही सीमावर्ती इलाकों के चेकनाका पर भी मेडिकल टीम तैनाती अब जरूरी हो चुकी है। कारण बिहार की तरफ से आनेवाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिग हो सके। वही आने जाने वालों पर भी नजर रखी जा सके। जिला के पोड़ैयाहाट, मुफस्सिल,पथरगामा,बसंतराय,हनवारा, महागामा, बलबड्डा व मेहरमा थाना की सीमा बिहार से लगती है जहां सीमा पर कड़ी चौकसी जरूरत है। हालांकि प्रशासन के स्तर से भी लगातार सतर्कता बरती जा रही है। जिला के लिए राहत की बात यह है पिछले बाहर दिनों कोरोना पोजीटीव की संख्या अबतक एक ही बनी हुई है। यह बात जिला के लिए सकून देनेवाली है। प्रशासन भी चौकस है लेकिन सीमावर्ती जिला बिहार के बांका व भागलपुर में लगातार मामले बढ़ रहे है वही दुमका में भी दो संक्रमित है जिसकी सीमा गोड्डा से लगती है। यहां पर चुक हुई तो समस्या बढ़ सकती है। वही जिला में बाहर से प्रवासी मजदूर का आना लगातार जारी है। जहां अधिकांश को होम क्वारंटाइन किया गया है। लेकिन लोग इसका सही तरीके से अनुपालन नहीं कर रहे है। जिसके कारण भी समस्या बढ़ सकती है। यहां तक तो स्थिति जिला की बेहतर बनी हुई है अगर और मामले सामने नहीं आते है तो जिला आनेवाले समय में फिर से ग्रीन जोन में जा सकता है। वही कोरोना संक्रमित की स्थिति में अबतक सामान्य ही है जहां चिता जैसी कोई बात नहीं है।