Move to Jagran APP

कार्यशाला में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

कार्यशाला में किसानों को दी तकनीकी जानकारी

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:44 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:32 AM (IST)
कार्यशाला में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी
कार्यशाला में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

गोड्डा : कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा में खाद के सही प्रयोग को लेकर संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में कृषकों को जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को सब्सिडी के आधार पर कीटनाशक दवाएं, यांत्रिक मशीन, बीज के बारे में जानकारी दी। किसानों को खरीफ फसलों को विस्तृत तकनीकी की जानकारी दी गई। जिसमें खेतों की मिट्टी जांच, उन्नत किस्म के बीज, उन्नत किस्म के खाद, सही समय पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग, सही समय पर सिचाई करना सहित अन्य व्यवस्थित प्रयोगों के बारे में बताया गया। इस कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई की किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी भरपूर लाभ उठाएं। जिसमें किसानों को सब्सिडी के आधार पर कृषि यांत्रिक मशीन, खाद, बीज, कीटनाशक की छिड़काव के लिए उत्तम किस्म के नए टेक्नॉलॉजी के मशीन भी उपलब्ध की गई है। कार्यशाला में अन्य लोगों द्वारा भी किसानों को उत्तम खेती के लिए कई टिप्स दिए गए। इस कार्यशाला में गोड्डा के विभिन्न प्रखंडों से किसानों की भागीदारी की गई। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम गोड्डा कृषि महाविद्यालय, नीति आयोग कोषांग प्रभारी ने भी इस कार्यशाला में भाग लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.