किसानों को धान की फसल बर्बाद होने की चिंता
मेहरमा: सरकार द्वारा उपलब्ध कराएं गए धान बीज को किसानों द्वारा रोपाई कार्य के दो सप्ताह ब
मेहरमा: सरकार द्वारा उपलब्ध कराएं गए धान बीज को किसानों द्वारा रोपाई कार्य के दो सप्ताह बाद ही धान का बाली निकलने लगा। इससे क्षेत्र के किसानों में फसल बर्बाद होने की आशंका सताने लगी है। किसान नवल किशोर मंडल ने करीब ढ़ाई बीघा खेत में धान रोपनी किया था। जहां दो सप्ताह में ही धान की बाली निकलना शुरू हो गया। जबकि बीज लेने के समय उन्हें यह कहा गया था कि रोपनी के 120 दिन बाद फसल तैयार होगा। इससे लगता है कि फसल का उत्पादन सही नहीं होगा। धान तैयार होने से पहले ही पौधा नष्ट हो जाएगा। उनका कहना है कि संपूर्ण परिवार का भरण-पोषण खेती पर ही निर्भर है ऐसे में प्रशासन को इस दिशा में पहल करते हुए मुआवजा देना चाहिए। ताकि किसी तरह परिवार का भरण-पोषण हो सके। इस संबंध में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुनील कुमार से पूछने पर बताया कि किसानों द्वारा अभी तक ऐसी जानकारी नहीं मिली है अगर ऐसा है तो विभाग के वरीय पदाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जाएगा। विभाग किसानों के साथ है।