किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी
पोडै़याहाट प्रदान संस्था के तत्वावधान में सिदबांक पंचायत के डहरलंगी हथियापाथर आदि गांव के अति गरीब किसानों के बीच बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रति किसान 6 किलो धान एवं 1किलो अरहर की उन्नत किस्म के बीज 11
पोडै़याहाट : प्रदान संस्था के तत्वावधान में सिदबांक पंचायत के डहरलंगी, हथियापाथर आदि गांव के अति गरीब किसानों के बीच बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रति किसान 6 किलो धान एवं 1 किलो अरहर की उन्नत किस्म के बीज 118 किसानों के बीच वितरण किया गया। किसानों के बीच न सिर्फ बीज वितरण किया गया वरण खेती करने के कई आधुनिक तरीके भी बताए गए। बीज शोधन एवं जीवामृत के विषय में नई जानकारी दी गई। लाइवलीहुड के कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार ने कहा कि 5 किलो गोबर, 5 लीटर गोमूत्र, 50 ग्राम चुना ,एक मुट्ठी मिट्टी और 20 लीटर पानी को मिलाकर किस प्रकार 1 महीने और 21 दिन में जीवामृत का प्रयोग आप कर सकते हैं। किस प्रकार कम पानी और देसी खाद के द्वारा अच्छा उत्पादन किया जा सकता है। किसान लूसी हांसदा जगदीश राय आदि ने बताया कि बीच के साथ-साथ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जो देसी तरीके से घर में उपलब्ध संसाधनों से अच्छा आय प्राप्त किया जा सकता है और किसान को रोको रोको किया जा सकता है और अच्छी उपज हासिल किया जा सकता है। प्रदान के ग्रुप लीडर शिव संकल्प ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लॉकडाउन में किसानों की स्थिति को देखते हुए संस्था ने यह निर्णय लिया हुआ है कि ऐसे किसान जो सबसे ज्यादा गरीब है उनके आर्थिक स्तर को किस प्रकार सुधारा जाए । उनके आर्थिक स्तर को खेती के द्वारा ही सुधारा जा सकता है इसीलिए उन्नत किस्म के बीज के साथ-साथ उन्नत तकनीक भी बताई जा रही है। ताकि किसान देसी तकनीक से और घर में उपलब्ध संसाधनों से का प्रयोग कर फसल से ज्यादा से ज्यादा उपज ले सके