खेलकूद में विकास की असीम संभावनाएं : रवींद्र
खेलकूद में विकास की असीम संभावनाएं रविन्द्र
गोड्डा : सदर प्रखण्ड के रामपुर ग्राम में मां दुर्गापूजा के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियागिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष रवींद्र महतो ने फीता काटकर किया। इस दौरान कबड्डी, घड़ा रेस, जिलेबी रेस, चॉकलेट लूट, कुर्सी रेस, उल्टा दौड़ आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र महतो ने कहा कि जहो खेल में शारीरिक रूप से सबलता मिलती हैं, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान भी मिलता है। खेल में भी रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए ईमानदारी व अनुशासन पूर्वक खेल का प्रदर्शन करना चाहिए। खेल हमें अनुशासन का पाठ पढ़ता है। खेल एक-दूसरे के प्रति मित्रता का भाव उत्पन्न करता है। मौके पर पचरुखी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पूरण महतो, धनंजय महतो, शिवनन्दन महतो, त्रिपुरारी महतो, मनोज महतो, उमेश महतो, बालमुकुन्द महतो के साथ-साथ काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।