Move to Jagran APP

सिलेंडर लीक होने से लगी आग, आठ घर राख

फोटो 3 संवाद सहयोगी ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के जागीर प्रतापपुर दोगाछी गांव में शुक्रवार की सुबह आग लग जाने से

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 06:08 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:08 PM (IST)
सिलेंडर लीक होने से लगी आग, आठ घर राख
सिलेंडर लीक होने से लगी आग, आठ घर राख

ठाकुरगंगटी : जिले मेहरमा अंचल अंतर्गत ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर दोगाछी गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग से देखते ही देखते 8 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने से घर का पूरा सामान भी जल कर राख हो गया। इसमें कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न, गहना, नगदी सहित अन्य सामान भी शामिल थे। नुकसान लाखों में हुआ है। अंचल प्रशासन की ओर से क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं प्रभावित परिवारों को तत्काल प्रशासन की ओर से कंबल, तिरपाल सहित दो-दो हजार रुपये मदद के रूप में भी प्रभावित परिवारों को दिया गया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि सुबह नाश्ता बनाने के क्रम में अली हसन के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि आग ने अली हसन, मो अख्तर, मुजम्मिल, मनीर, जहीर, इम्तियाज, बदरे अजीम और मो रसीद के घर को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत कर कुएं में पंपसेट लगाकर पानी के फव्वारे से आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जली है। अभी इसका आकलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग सहित अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी खगेन महतो, बीडीओ सुरेंद्र उरांव, ठाकुरगंगटी थाना के सहायक अवर निरीक्षक चमारी यादव पुलिस टीम के साथ अग्निकांड स्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने के करीब चार घंटे बाद दमकल गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने में सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान नसीम, मनोज सिंह, असलम परवेज, जंग बहादुर सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। पीड़ित परिवार के करीब एक सौ सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अग्नि पीड़ितों ने प्रशासनिक अधिकारियों से उचित मुआवजा, राहत सामग्री व आवास की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.