551 कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा
पथरगामा : चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में मां भगवती सेवक समाज पथरगामा के तत्वावधान में रविवार को सु
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 05:54 PM (IST)
पथरगामा : चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में मां भगवती सेवक समाज पथरगामा के तत्वावधान में रविवार को सुंदर नदी से 551 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व मिथिलेश यादव उर्फ गुड्डू ने किया। कलश शोभायात्रा सुंदर नदी से चलकर मुख्य चौक होते हुए बड़की पोखर स्थित पूजा स्थल पहुंची जहां कन्याओं ने पूजा स्थल के चारों ओर कलश रखा। विधिवत पूजा व वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापित की गई। कन्याओं को जगह जगह शरबत, शीतल जल, फल आदि दिया गया। शोभायात्रा के आगे रामनवमी ध्वजा लेकर नौ युवक चल रहे थे। ये तरह-तरह के करतब भी दिखा रहे थे। मौके पर निरंजन यादव, उपेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, राजेश यादव, मंटू लहरी, शंभू यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें