Move to Jagran APP

मांगों की पूर्ति तक हड़ताल पर रहेंगे मुखिया

गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा पंचायत सचिवालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष परमानंद साह की

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:51 PM (IST)
मांगों की पूर्ति तक हड़ताल पर रहेंगे मुखिया
मांगों की पूर्ति तक हड़ताल पर रहेंगे मुखिया

गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा पंचायत सचिवालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष परमानंद साह की अध्यक्षता में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से झारखंड प्रदेश मुखिया संघ द्वारा 15 नवंबर से जारी कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया गया। इसके अलावा अनेक प्रस्ताव पर निर्णय लिये गये। पारित प्रस्ताव में इस हड़ताल को जारी रखने में अहम योगदान देने, नगर भवन में होने वाली जिलास्तरीय बैठक का बहिष्कार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति में मुखिया की भागीदारी सुनिश्चित करने, जिले को 100 फीसद सुखाड़ घोषित करने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं अन्य पेंशन के छूटे हुए लाभुकों को शीघ्र पेंशन की स्वीकृति देने, पूर्व में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना में अगर किसी तरह की अनियमितता पाई जाती हैं तो उस स्थिति में उस पंचायत के मुखिया को उससे बाहर रखने का निर्णय लिया गया। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिले की सभी 201 पंचायत के मुखिया कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे और जिला अध्यक्ष के निर्देश का पालन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोड्डा जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, मुखिया जिला सचिव संजय महतो, प्रखंड महासचिव शंभू पंडित, सुनील मांझी, बैजनाथ महतो, मोहम्मद आलम, स्वाति देवी, कुमारी कंचन, सुजीता देवी, रीता देवी, कौशल्या देवी, पूनम देवी ,प्रखंड उपाध्यक्ष लोबिन यादव अन्य मुखिया उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.