स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने वॉलीबॉल जूनियर टीम जमशेदपुर रवाना
बालिका टीम में शांति मुर्मू सादमुनि बास्की सबीना किस्कू जुली किस्कू सजनी कुमारी सोनी कुमारी सबीना बास्की रंभा कुमारी सुशांति मरांडी सरिता कुमारी शामिल है।
जागरण संवाददाता, गोड्डा : बालिकाओं के लिए डब्ल्यूएटी स्मृति ट्रॉफी एवं बालक वर्ग में रामगोपाल राम स्मृति ट्रॉफी के लिए आगामी दिनांक 26 से 29 सितंबर तक झारखंड राज्य जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए गोड्डा जिले की बालिका और बालक टीम गुरुवार को अपने अपने प्रशिक्षक के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। बालिका टीम में शांति मुर्मू, सादमुनि बास्की, सबीना किस्कू, जुली किस्कू, सजनी कुमारी, सोनी कुमारी, सबीना बास्की, रंभा कुमारी, सुशांति मरांडी, सरिता कुमारी शामिल है। वहीं बालक वर्ग में रवि शंकर मुर्मू , अंकित कुमार, ज्ञान गंगा किस्कू, भूपेंद्र राय, प्रेम लाल मुर्मू, महादेव मरांडी, कोच अभिनंदन कुमार मंडल शामिल हैं। ज्ञात हो कि गोड्डा जिला की बालिका टीम राज्य स्तर पर विजेता रही है। इस वर्ष जामताड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोड्डा की बालिका टीम ने परचम लहराया। जमशेदपुर में दूसरी प्रतियोगिता होने जा रही है। तीसरी प्रतियोगिता गोड्डा में आगामी 16 से 20 अक्टूबर तक होगी। वहीं चौथी प्रतियोगिता देवघर में 14 नवंबर से होगी। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुजूर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में जिले का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी।