सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त : फुरकान
महागामा : गो¨वदपुर के पहाड़ किनारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलन समारोह वन भोज कार्यक्रम
महागामा : गो¨वदपुर के पहाड़ किनारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलन समारोह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सह जेनरल प्रवक्ता ज्यो¨तद्र झा उपस्थित थे। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में जुमलेबाजों की सरकार है जिससे जनता पूरी तरह त्रस्त हैं। इस झूठी सरकार को 2019 में गद्दी से उतारने के लिए जनता मन बना चुकी है। फुरकान अंसारी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जनता से किए हुए वादों को पूरा नहीं कर सकी। जनता भली-भांति खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। वहीं पूर्व विधायक राजेश रंजन ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार अफसरशाही की सरकार है। इस लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता के खाते में पंद्रह लाख रुपए और दो करोड़ रोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा परंतु यह वादा अब तक वर्तमान सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा सका। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस के साथ है। जनता का विश्वास केंद्र सरकार खो चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा पार्टी को संगठित करें ताकि आगामी 2019 के चुनाव में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को भारी मतों से विजय बनाएं। जिला उपाध्यक्ष ज्यो¨तद्र झा ने कहा कि वर्तमान सरकार अमीरों की सरकार है। वह भला गरीब जनता के बारे में क्या सोचेगी। इस मौके पर महागामा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी, कांग्रेस महासचिव श्रवण मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रबोध सोरेन, प्रदेश कमेटी सदस्य अख्तर हुसैन, शंकर राम, अवधेश ठाकुर, जय प्रकाश चौबे, विभूति रंजन, महागामा जिला परिषद सदस्य पूर्वी निषाद जिया, अब्दुल मन्नान, बबलू, थानेश्वर पंडित, सुनील पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।