Move to Jagran APP

नागरिक संशोधन विधेयक भाजपा की प्रतिबद्धता : नड्डा

स्टार प्रचारक फोटो - 2

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:18 AM (IST)
नागरिक संशोधन विधेयक भाजपा की प्रतिबद्धता : नड्डा
नागरिक संशोधन विधेयक भाजपा की प्रतिबद्धता : नड्डा

जागरण टीम, गोड्डा/हनवारा : भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए एक एक वादे को पूरा कर रही है। हाल के दिनों में लोकसभा और राज्यसभा से पारित नागरिकता संशोधन बिल इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। कहा कि ट्रिपल तलाक बिल भी मोदी सरकार की ओर से उठाया गया ठोस कदम है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे देशों में तीन तलाक की प्रथा नहीं है। भारत में मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए यह कानून बनाया गया है। नड्डा शनिवार को गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के काला डुमरिया मैदान में महागामा विस के भाजपा प्रत्याशी अशोक भगत के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन के लोग सत्ता के साथ आए हैं ताकि मलाई खा सकें, लेकिन भाजपा ने सेवा और जनता की भलाई के लिए राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया है।

loksabha election banner

सभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि डबल इंजन सरकार से ही क्षेत्र में समृद्धि आएगी। विश्वासखानी पंचायत के कला डुमरिया मैदान में भाजपा की सभा में उमड़ी भीड़ का देखकर मंचासीन नेताओं का उत्साह दोगुना हो गया था। मुंडा और नड्डा की सभा निर्धारित समय से काफी विलंब से शुरू हुई। खराब मौसम के कारण करीब ढाई घंटे बाद हेलीकॉप्टर पहुंचा।

सभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि क्षेत्र की जनता से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुख्यमंत्रित्व काल में यहां कई बार आने का अवसर मिला। भाजपा सरकार ने आम आदमी को हर चीज की सुविधा देने की कोशिश की। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2022 तक हर परिवार के पास पक्का मकान हो। केंद्र और राज्य मिलकर ही गांव को आगे बढ़ा सकती है। राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो यह काम अगले पांच साल में सुलभ हो पाएगा। मुंडा ने भीड़ से संवाद कर 20 दिसंबर को इस फर्ज को पूरा करने के लिए हामी भी भरवाई। कहा कि लोग पहले राजनीति में मेवा खाने आते थे। लेकिन मोदीजी ने राजनीति को सेवा का अवसर बनाया। भारत की संस्कृति को स्थापित करने का काम शुरू किया। अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड को बनाया था और मोदी जी ने संवारने के लिए अर्जुन मुंडा और रघुवर दास पर जिम्मेवारी सौंपी।

दो दिन पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो शब्द राहुलजी ने देश की महिलाओं के लिए अपने मुंह से निकला, उसकी जितनी निदा की जाए, कम होगी। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा, भाजपा प्रत्याशी अशोक भगत, कुंवर गोपाल सिंह, आशुतोष चक्रवर्ती, कृष्ण मुरारी चौबे, अजय साह आदि ने भी अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.