Move to Jagran APP

मूल्य वृद्धि के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन

गोड्डा: मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को झामुमो प्रखंड इकाई के तत्वावधान में सदर प्रखंड क

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:58 PM (IST)
मूल्य वृद्धि के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन
मूल्य वृद्धि के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन

गोड्डा: मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को झामुमो प्रखंड इकाई के तत्वावधान में सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीव ¨सह ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र महतो ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम किया गया है। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किरासन तेल, डीजल व पेट्रोल के अत्यधिक मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला कार्यालय से सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी रिक्शा, साइकिल से चल कर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया। इस दौरान केवल भात एवं नमक खाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर रंजन भारती, ¨रटू ¨सह, लंबोदर ¨सह, विकास ¨सह, प्रकाश सिकदार, प्रकाश मंडल, लंबोदर ¨सह, देवेंद्र ¨सह, दिवाकांत मंडल ,आनंद कुमार झा ,नासिर ,महिला मोर्चा जिला सचिव डॉ मेरी सोरेन ,सोम मरांडी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

वहीं, शहर के शहीद स्तंभ पर नगर झामुमो समिति के सचिव मो.इदरिस उर्फ चट्टान के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना दिय मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल उपस्थित थे। अपने संबोधन में मंडल ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को महंगाई के मार से अधमरा कर दिया है। सिर्फ पूंजीपतियों को और मजबूत करने का काम चल रहा है। डीजल पेट्रोल के दर में बेतहासा दर वृद्धि आम जनता के साथ अन्याय है। अपने विभिन्न मांगों को ले नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर आनन्द कुमार, शशी शेखर मंडल, बालमुकुन्द, मो.उस्तर, मनोज कुमार, सन्तोष भगत, सुरेश कुमार रॉय आदि उपस्थित थे।

-------

मेहरमा: पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न ¨सह ने की। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ऐतिहासिक मेला मैदान से टमटम व ठेला रैली निकाली जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। पार्टी नेता सुरेंद्र मोहन केसरी ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के कारण सभी चीजों के मूल्य में वृद्धि हो रही है। सभा को पार्टी नेता महेंद्र उरांव, गुलजारी लाल दास, वैकुंठ ठाकुर,मंजू मरांडी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पार्टी नेता जनार्दन मल्लिक ने किया। बसंतराय: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड इकाई बसंतराय के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया प्रखंड अध्यक्ष मोहमद इम्तियाज ने बताया कि केंद्र सरकार डीजल गैस में नित्य प्रतिदिन बेहतसा बृद्धि हो रही है। जिससे आम जन काफी परेशान है। मौके पर मोहम्मद इरफान,जनार्धन मंडल,कृष्णा मुर्मू उपस्थित थे। पथरगामा: सोमवार को अंचल एवं प्रखंड परिसर के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड इकाई ने धरना दिया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विधु भूषण राय ने की। संचालन प्रखंड सचिव अरुण कुमार टुडू ने किया। अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश में केवल पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों को सहूलियत पहुंचाने की नीति पर जोर दिया जा रहा है आम जनता के ऊपर रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का कीमत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। डीजल पेट्रोल केरोसिन तेल तथा रसोई गैस की कीमत से हर कोई परेशान है। मौके पर प्रदीप ¨सह, बच्चन दर वे, भागवत महतो, मोहम्मद जावेद, खगेश महतो, हेमकांत मेहरा आदि ने संबोधित किया। ठाकुरगंगटी: प्रखंड कार्यलय परिसर में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष लम्बोदर महतो की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रखंड मुख्यालय के चारों मार्गो से कार्यकर्ता झंडा बैनर, डीग्गा, मांदर के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। धरना के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना स्थल पर ही नमक माड़ भात खाया। मौके पर शंकर पोद्दार, बिस्नु प्रसाद महतो,प्रधान सोरेन, मुनेस्वर मंडल, नंदकिशोर महतो, अमित कुमार महतो, विनोद मरांडी, सुरेश मुर्मू मुरारी आदि उपस्थित थे। महागामा: प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन के नेतृत्व में केचुआ चौक से बाजा नगाड़ा एवं महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय में आकर रैली सभा में तब्दील हो गई। कई लोगों ने अपना - अपना वक्तव्य रखा। मौके पर मोहम्मद अजीम उद्दीन, सुरेंद्र सोरेन, मुन्ना खुर्शीद, मोहम्मद बशीरुद्दीन मंसूरी, मृत्युंजय प्रसाद ¨सह, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद जाहिद हुसैन, मोहम्मद अख्तर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बोआरीजोर: झामुमो के बैनर तले डीजल, पेट्रोल,गैस, केरोसिन महंगाई के विरोध में बाजार से प्रखंड कार्यालय तक बैलगाड़ी लेकर रैली निकाली। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी के नेतृतव मे किया गया। मुख्य अतिथि बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम शामिल हुए। मौके पर सासंद प्रतिनिधि सुबल मंडल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मिस्त्री मरांडी,इन्द्रजित पंडित,असलम अंसारी, विष्णु साह, जय प्रकाश भगत,वासुदेव सोरेन आदि उपस्थित थे। पोड़ैयाहाट: केंद्रीय समिति के निर्देशानुसारपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर झामुमो ने धरना दिया। धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हंसदा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की गई । कहा गया कि यह सरकार जब से आई है आमलोगों का जीना हराम हो गया है। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया राजेंद्र दास, दरोथी सोरेन, घनश्याम यादव ,शिव शंकर मंडल ,श्याम लाल हेंब्रम ,महादेव मड़ैया, मुन्ना भगत, रामदेव सोरेन, अनंत लाल भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। सुंदरपहाड़ी: झामुमो प्रखंड इकाई अध्यक्ष विनोद मुर्मु के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना हुआ। जिसमें झामुमो प्रखंड प्रभारी जहूर अंसारी,संचिव कुर्वान अंसारी,रंजन मरांडी,सुनील हंसदा, साहेब राम हंसदा समेत दर्जनों कार्यकत्र्ता गाजे बाजे के साथ उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रखंड़ झामुमों कार्यालय से पांच बैल गाड़ी में सवार होकर मुख्य सड़क होते हुए जुलूस निकाली गई, महंगाई कम करो का नारा लगाया। मौके पर जितेंद्र कुमार भगत, जतन हेंब्रम,कनकलाल साह, दिलीप डे, संदीप मण्डल,पृथ्वी चन्द्र मंडल,राकेश हेम्ब्रम उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.