नमक-भात खाकर प्रदर्शन करेंगे झामुमो कार्यकर्ता
गोड्डा : बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी 24 सितंबर को नमक
गोड्डा : बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी 24 सितंबर को नमक व भात खाकर सभी प्रखंड व नगर परिषद मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। केंद्रीय समिति के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। झामुमो जिलाध्यक्ष रवींद्र महतो ने बताया कि महंगाई चरम पर है। गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। सरकार महंगाई रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसी के विरोध में केंद्रीय समिति के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम में सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा समर्थक भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को ईंधन के बिना चलने वाले वाहन (बैलगाड़ी, रिक्शा, साइकिल, टमटम) आदि से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थल पर भात और नमक खाकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।