कर्मचारियों की समस्या पर •िाला प्रशासन गंभीर नहीं
गोड्डा: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के जिला मंत्री मुजाहिदुल इस्लाम ने ए
गोड्डा: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के जिला मंत्री मुजाहिदुल इस्लाम ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। पिछले एक वर्ष में कर्मचारियों की समस्या जानने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों में रोष एवं निराशा है। कर्मचारी जिला प्रशासन रूपी शरीर का एक छोटा सा अंग है और अगर शरीर का अंग ही कमजोर और घायल हो तो ऐसे में शरीर न तो स्वस्थ्य रह सकता है और न ही बेहतर कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने 15 दिसंबर को ही उपायुक्त को पत्र लिखकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया था तथा उसका समाधान करने का अनुरोध किया था। लेकिन एक माह होने को है इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं किया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिला प्रशासन कर्मचारियों की समस्या को कोई समस्या ही नहीं मानती है। यह काफी दु:खद है। उन्होंने उपायुक्त से कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति ध्यान देने का आग्रह किया।