Move to Jagran APP

लेडी टाइगर पद्मश्री जमुना टुडू का गोड्डा में स्वागत

गोड्डा झारखंड की लेडी टाइगर के रूप में चर्चित प्रख्यात पद्मश्री जमुना टुडू का बुधवार को स्

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:32 AM (IST)
लेडी टाइगर पद्मश्री जमुना टुडू का गोड्डा में स्वागत
लेडी टाइगर पद्मश्री जमुना टुडू का गोड्डा में स्वागत

गोड्डा : झारखंड की लेडी टाइगर के रूप में चर्चित प्रख्यात पद्मश्री जमुना टुडू का बुधवार को स्थानीय महिला कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान इनके क्रियाकलापों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार बर्णवाल ने जमुना टुडू के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि अगर इंसान में जज्बा हो तो वह असंभव कार्य भी आसान हो जाता है और सफलता की मंजिल तय की जा सकती है। यही बात जमुना टुडू के साथ हुई है। कहा कि वे जब जमशेदपुर में पदस्थापित थे तो उन्होंने भी बहुत सहयोग प्रदान किया। यहीं नहीं युवाओं को हर मुश्किलों से मुकाबला करने का हौंसला पैदा किया। कॉफी विद कप के लिए उन्हें भी राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अनेक योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि वह झारखंड के सिंहभूम जिले के चाकूलिया के मुदुरखान बोरीडीह गांव की बहू है। पिता के संस्कारों को जीवित रखते हुए जंगल की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ अभियान चलाया और इसमें अपार सफलता मिली। साल के जंगल उजड़ने से बचाने के लिए महिलाओं के साथ जंगल की चौकीदारी की। 1998 में शुरू मुहिम ने 2002 तक रंग लाई । इसी कड़ी में बनी वन सुरक्षा समिति में कई सौ महिलाएं जुड़ गईं। उनपर कई बार हमला भी हुआ लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज सिंहभूम सहित आसपास क्षेत्रों में 300 से अधिक समितियां कार्यरत हैं। इन समितियों को दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इसी कार्य के लिए इस वर्ष उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी उन्हें दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 2016 में प्रणव मुखर्जी के हाथों पुरस्कार, 2012 में मंत्री जयराम रमेश एवं मंत्री स्म़ृति इरानी ने विनर वूमेन ट्रांसफार्मिंग इंडिया एवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ की प्रधान मंत्री ने कई बार मन की बातों में इसके साहसिक कारनामों का उल्लेख किया है। कार्यक्रम का संचालन गोड्डा कालेज गोड्डा के रंजन बहादुर कर रहे थे। इस अवसर पर प्राचार्य किरण चौधरी सहित कालेज की प्राध्यापिका व छात्राओं ने गर्मजोशी से पद्मश्री टाइगर लेडी का अभिवादन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.