Move to Jagran APP

महागामा में बाइकों की भिड़ंत, दो मरे

जाटी, महागामा : थाना क्षेत्र के मोहनपुर और सिमरा के बीच गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो बा

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 06:54 PM (IST)
महागामा में बाइकों की भिड़ंत, दो मरे
महागामा में बाइकों की भिड़ंत, दो मरे

जाटी, महागामा : थाना क्षेत्र के मोहनपुर और सिमरा के बीच गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 नंबर पर सूचना दी जिसके बाद एंबुलेंस पहुंची और घायलों को महागामा अस्पताल पहुंचाया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान महागामा के करणु निवासी रामलाल मुर्मू के पुत्र राजकिशोर मुर्मू (25 वर्ष) व गजार टोला डुमरिया निवासी लक्खीराम मुर्मू (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में तेलगामा की नीलू बेसरा (25 वर्ष), गजार टोला डुमरिया निवासी रामलाल सोरेन (25 वर्ष) और मुन्ना सोरेन शामिल हैं। मुन्ना सोरेन भी तेलगामा का रहनेवाला है।

loksabha election banner

होंडा साइन गाड़ी नंबर (जेएच 17 जी 7094) पर लक्खी राम मुर्मू और रामलाल सोरेन मोहनपुर की ओर से सिमरा गांव की ओर जा रहे थे। हीरोहोंडा एसएस गाड़ी (डब्लू बी 38 एच 9113) से राजकिशोर मुर्मू और मुन्ना सोरेन सिमरा की ओर से आ रहा था। दोनों में से किसी एक बाइक पर नीलू बेसरा नामक महिला भी थी। मोहनपुर से करीब आधा किलोमीटर आगे दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस पहुंची। वहां राजकिशोर मुर्मू को मृत पाकर वहीं छोड़ दिया और नीलू बेसरा नामक महिला के साथ-साथ लक्खीराम मुर्मू, रामलाल सोरेन व मुन्ना सोरेन को महागामा अस्पताल लाया। यहां लक्खीराम मुर्मू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, महागामा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राजकिशोर के शव को अस्पताल लाया। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शाम में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया।

उधर, घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया। इससे उस मार्ग से जाने-आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। आसपास के लोगों का कहना था कि दोनों बाइक में से किसी का चालक हेलमेट नहीं पहना था जिस वजह से उनकी मौत हो गई। अगर वे हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। लक्खी राम मुर्मू की पत्नी का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया था। घायल मुन्ना सोरेन की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। किस बाइक पर सवार थी महिला : हादसे में घायल नीलू बेसरा किस बाइक पर थी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके पति जोसेफ मरांडी भी अस्पताल पहुंचे और पत्नी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी। वह किसके साथ थी यह जोसेफ को जानकारी नहीं थी। वैसे आशंका जताई जा रही है कि अपने गांव के मुन्ना सोरेन व राजकिशोर मुर्मू के साथ वह कहीं जा रही थी। कुछ लोगों का कहना है कि हरकट्टा में हो रही फुटबाल प्रतियोगिता देखने सभी जा रहे थे। नई सड़क होने से स्पीड में थी बाइक : मोहनपुर से सिमरा तक हाल ही में पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है। इस सड़क पर वाहनों का दवाब काफी कम है। इस वजह से बाइक की स्पीड अधिक रही होगी। दोनों अपनी-अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए होंगे और हादसा हो गया होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.