दुर्गा मंदिर से चेन छीनने की घटना सीसीटीवी में कैद
गोड्डा नवरात्र पर्व के शुभ अवसर में बीते कुछ वर्षो से जिला मुख्यालय के दुर्गा मंदिरों म
जासं, गोड्डा : नवरात्र पर्व के शुभ अवसर में बीते कुछ वर्षो से जिला मुख्यालय के दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना के दौरान आभूषण चोरी का मामला प्रकार में आ रहा है। इस वर्ष भी बड़ी दुर्गा मंदिर व भतडीहा दुर्गा मंदिर में सोना का चेन चोरी की घटना हुई है। भतडीहा दुर्गा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुआ है। इसके बाद समिति के सदस्य हरकत में आई है। भतडीहा पूजा समिति के सदस्यों ने अगले वर्ष पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ा करने का निर्णय लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान बताने वाले को 21 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है। जिसमें शातिर तरीके से पांच महिलाओं का समूह चैन चोरी की घटना को अंजाम देती नजर आई। ये महिलाएं बिना किसी पूजन सामग्री के मंदिर में प्रतिमा दर्शन करने पहुंची। इसके बाद जेवरात पहनकर पहुंची महिला को टारगेट किया गया। इशारों में साथियों को बुलाया। पूजा अर्चना के दौरान उस महिला को सभी महिलाओं ने अपने बीच में ले लिया। चालाकी से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।