तबियत बिगड़ने से सीआरपी की मौत
गोड्डा: सदर प्रखंड धर्मुडीह में पदस्थापित संकुल साधन सेवी अनिल कुमार ¨सह कि इलाज के दौरान रविवार को
गोड्डा: सदर प्रखंड धर्मुडीह में पदस्थापित संकुल साधन सेवी अनिल कुमार ¨सह कि इलाज के दौरान रविवार को देहांत हो गया। मृतक अनिल कुमार ¨सह अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे को छोड़ गये। इधर उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके पैतृक आवास कनभारा में लोगों की भीड़ जमा हो गयी जहां अनिल ¨सह का पार्थिव शरीर रखा गया है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ¨सह कि तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जहां आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं अनिल कुमार ¨सह की मौत से कनभारा में शोक कि लहर दौड़ गयी है। दिवंगत चक्रधर मांझी के तीन पुत्र में सबसे छोटे अनिल ¨सह थे। कुछ समय से इलाज बाहर से चल रहा था। जहां ठीक चल रहे थे लेकिन शनिवार को घर में अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पंचायत के मुखिया परमानंद साह ने बताया कि अनिल ¨सह मृदुभाषी थे। इनका परिवार को गांव में प्रतिष्ठित परिवार रहा है। इनके पिता स्व.चक्रधर मांझी कनभारा नाग मंदिर के पूजारी थे। कहा कि वे इस दुखद घटना से मर्माहत है। गांव के पवन साह, प्रकाश यादव, अमरेन्द्र कुमार आदि ने भी मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
----
प्रखंड शिक्षा पदा. पहुंचे सांत्वना देने
गोड्डा: सीआरपी अनिल कुमार ¨सह के असमय निधन पर गोड्डा प्रखंड कि समन्वय सह प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी बीण रानी मौत की खबर सुनकर उनके घर कनभारा पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों को सांत्वना दी कहा कि हिम्मत काम ले। इस घटना से वे काफी मर्माहत है। वहीं, बीआरपी रतन कुमार दुबे के अलावा सुनील कुमार झा, अनंत कुमार, दीवाकर यादव, शिक्षक विद्यानंद पूर्व भी सहित अऩ्य कर्मी भी गांव पहुंचे जहां असमय निधन पर गहरी संवेदन जताई।