प्रदीप यादव की कांग्रेस में इंट्री हुई तो गिर जाएगी झारखंड सरकार : निशिकांत
फोटो - 15 जागरण संवाददाता गोड्डा गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि कांग्रेस के दस विधायक मेरे संपर्क में हैं। अगर प्रदीप यादव की कांग्रेस में इंट्री होती है तो कांग्रेस के दस विधायक भाजपा में आकर सरकार गिरा देंगे। सांसद गुरुवार को गोड्डा सदर प्रखंड में आयोजित रोजगार मेला के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर हमला करते हुए कहा कि यौन शोषण के आरोपित को अगर कांग्रेस अपने दल में शामिल कराती है तो झारखण्ड कांग्रेस में विद्रोह होगा। कहा कि दिल्ली
फोटो - 15 जागरण संवाददाता, गोड्डा : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि कांग्रेस के दस विधायक मेरे संपर्क में हैं। अगर प्रदीप यादव की कांग्रेस में इंट्री होती है तो कांग्रेस के दस विधायक भाजपा में आकर सरकार गिरा देंगे। सांसद गुरुवार को गोड्डा सदर प्रखंड में आयोजित रोजगार मेला के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर हमला करते हुए कहा कि यौन शोषण के आरोपित को अगर कांग्रेस अपने दल में शामिल कराती है तो झारखण्ड कांग्रेस में विद्रोह होगा। कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान कांग्रेस के दस विधायक उनसे संपर्क में थे। सांसद ने कहा कि भाजपा आलाकमान का जब इशारा होगा, झारखंड में भाजपा की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी भाजपा नेतृत्व चाहता है कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार चले लेकिन प्रदीप यादव सरीखे विकास विरोधी यदि कांग्रेस में शामिल होंगे तो यह सरकार के लिए घातक हो सकता है। सांसद ने बाबूलाल मरांडी के भाजपा में विलय का स्वागत किया। कहा कि इससे झारखंड में भाजपा मजबूत होगी। बाबूलाल मरांडी राज्य के बड़े और अनुभवी नेता है। उनकी घर वापसी हो रही है। यह पार्टी के लिए शुभसंकेत हैं। सांसद के साथ बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा, शिवेश वर्मा, कृष्ण कन्हैया, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह आदि थे।
-------------------------------
अनाप शनाप बोलना ही सांसद की शगल : प्रदीप सांसद के बयान पर पोड़ैयहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मीडिया में बने रहने के लिए अनाप शनाप बोलते हैं। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है। कहा कि राजनीतिक में जमीन से जुड़े लोगों को बाहरी नेता क्या पाठ पढ़ाएंगे। कांग्रेस विधायकों के प्रवक्ता वे कब से बन गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। दिल्ली चुनाव में भाजपा सांसद अपने प्रदर्शन की बात क्यों नहीं कर रहे हैं, उन्हें प्रदीप यादव का ही सपना आता रहता है।