Move to Jagran APP

बंद घर का दरवाजा तोड़ डेढ़ लाख की चोरी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के रौतारा वार्ड नंबर एक में रविवार की रात चोरों ने बंद घर क

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:09 PM (IST)
बंद घर का दरवाजा तोड़ डेढ़ लाख की चोरी
बंद घर का दरवाजा तोड़ डेढ़ लाख की चोरी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के रौतारा वार्ड नंबर एक में रविवार की रात चोरों ने बंद घर का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख से अधिक संपत्ति चुरा ली। मामले की जानकारी नगर थाना को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मोहित कुमार झा बेंगलुरू में रहते हैं जबकि परिवार के लोग रौतारा स्थित आवास पर रहे थे। रविवार की शाम में परिवार के लोग इलाज के लिए रांची चले गये थे। बताया जाता है चोरों को इसकी भनक लग गयी थी कि घर में कोई नहीं है। मौका पाकर चोरों ने रात में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा इसके बाद अंदर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गये। इसके बाद दो अलग- अलग रूम का ताला भी तोड़ दिया। घर में रखे अलमारी को तोड़ कर कीमती गहने व अन्य सामान लेकर आराम से चलते बने। सुबह में पड़ोसी सह रिश्तेदार अधिवक्ता निलेंदु कुमार सुड्डू जब घर के पास पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद घर के लोगों को तत्काल इसकी सूचना दी। घर की तस्वीर वीडियो कॉ¨लग के माध्यम से दिखाई तब घर के लोगों का सारी बात मालूम हुई। तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक नवल किशोर ¨सह सदलबल मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली। निलेंदु झा ने बताया कि फुफेरे भाई के बंद घर से डेढ़ लाख से अधिक की चोरी हुई है। कहा कि इलाके में पुलिस की कोई गश्ती ही नहीं होती है। पुलिस यहां पर मेन रोड तक ही रहती है। मुहल्ले में नहीं आती है। रात के वक्त कोल्ड स्टोर व आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्व विचरण करते हैं जिस पर कोई एक्शन नहीं होता है। एएसआइ नवल शर्मा ने कहा की चोरी की वारदात हुई है। पुलिस कांड अंकित कर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.