Move to Jagran APP

पूर्व प्राचार्य को दी श्रद्धांजलि

गोड्डा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयकांत ठाकुर के निधन पर पथरगामा कांग्रेस कमेटी के द्वारा शोक सभा की गयी। इसमें स्वर्गीय जयकांत ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। वहीं मृतात्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 07:43 PM (IST)
पूर्व प्राचार्य को दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्राचार्य को दी श्रद्धांजलि

संस, गोड्डा : गोड्डा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जयकांत ठाकुर के निधन पर पथरगामा कांग्रेस कमेटी के द्वारा शोक सभा की गयी। इसमें स्वर्गीय जयकांत ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। वहीं मृत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा कि पार्टी ने एक ऐसे नेता को खो दिया है जो कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे। उनके निधन पर पार्टी को बहुत क्षति पहुंची है। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जय कांत ठाकुर के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर विजय विद्रोही, अनंत भगत, रामजीवन सिंह, उचित यादव, उत्तम चौबे, आनंद मिश्र, भूदेव पंडित, सुदामा पांडेय, अरविद कुमार, राम उचित सिंह के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं पथरगामा मुख्य चौक स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष विजय तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.