Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन झामुमो में नहीं जाएंगेः हेमलाल मुर्मू

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Sun, 08 Apr 2018 03:37 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टियों ने राज्य के युवाओं के लिए कुछ नहीं किया।

    राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन झामुमो में नहीं जाएंगेः हेमलाल मुर्मू

    गोड्डा, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संपर्क में रहने की बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि जहां मान-सम्मान न मिले, वहां नहीं जाना चाहिए। जिन मुद्दों पर उन्होंने झामुमो को छोड़ा था, वे आज भी मौजूद हैं। ऐसे में वापस जाने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन झामुमो में नहीं जाएंगे। रविवार को उन्होंने गोड्डा के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी भाजपा के साथ हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं

    विपक्ष अब मुद्दाविहीन हो गया है। राज्य के 11 गैर अनुसूचित जिलों में भी थर्ड ग्रेड व फोर्थ ग्रेड के पदों को 10 वर्षों के लिए स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने की सिफारिश मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड नामधारी पार्टियों ने राज्य के युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। इस सिफारिश से लोगों खासकर युवाओं में खुशी की लहर है। यह बड़ा फैसला है। पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। कहा कि उन्होंने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

    बंदी होगी तो देखा जाएगा:

    10 अप्रैल को कथित तौर पर कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद पर पार्टी की रणनीति के संबंध में हेमलाल ने कहा कि यह काल्पनिक सवाल है। अगर कोई बंद की घोषणा करता है तो उस समय देखा जाएगा।