जिले को मिले दस चिकित्सक
गोड्डा : जिले में चिकित्सकों की कमी कुछ दूर होगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्
गोड्डा : जिले में चिकित्सकों की कमी कुछ दूर होगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अनुबंध पर बहाल किए गए चिकित्सकों का पदस्थापन जिले में कर दिया गया है। जिले को कुल सात चिकित्सक मिले हैं। उन्हें
विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित किया गया है। उम्मीद है कि दो-चार दिनों में सभी चिकित्सक अपने - अपने स्वास्थ्य केंद्र में योगदान कर लेंगे। इससे मरीजों को थोड़ी राहत होगी। वहीं, सदर अस्पताल में तीन विशेषज्ञों आंख नाक एवं गला विशेषज्ञ विजय कुमार, पैथोलॉजी के आशीष रंजन ¨सह, आफथोमोलाजी के अंगेश कुमार सिन्हा को पदस्थापित किया गया है। उल्लेखनीय हो कि, विभाग ने पिछले दिनों 21 आयुष चिकित्सकों को जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित किया था। इससे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हुई थी। इन चिकित्सकों के योगदान करने से स्थिति और अच्छी होगी। सिविल सर्जन डा. बनदेवी झा ने कहा कि सात अनुबंध चिकित्सक जिले को मिले हैं। बुधवार को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पदस्थापित मो. सैफुल इस्लाम ने योगदान कर लिया है।
इन चिकित्सकों का हुआ है पदस्थापन
नाम स्थान
- शिप्रा शिवानी - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा
- मो. सैफुल इस्लाम - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा
- अभय कुमार यादव - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा
- कुमार विवेकानंद - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंगटी
- संजीव कुमार सुमन - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डमरुहाट सुंदरपहाड़ी
- राजेश कुमार - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी
- मो. नइमुद्दीन - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतराय