Move to Jagran APP

कुमरडीह में चली गोली, युवक जख्मी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र में गोड्डा-दुमका मुख्य मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप कुमरडीह के पा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 07:48 PM (IST)
कुमरडीह में चली गोली, युवक जख्मी
कुमरडीह में चली गोली, युवक जख्मी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र में गोड्डा-दुमका मुख्य मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप कुमरडीह के पास मंगलवार की देर शाम गोली चलने से दीपक महतो नामक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के दाएं जांघ में गोली लगी है जो आर-पार हो गई है। घायल युवक को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया है। घायल युवक का कहना है कि वे कार से आ रहे थे जैसे ही पेट्रोल पंप के पास कार से उतरे उसी समय गोली चली जो उसके जांघ में लगी है। गोली किसने मारी यह नहीं बता सकते। घटना की सूचना पर एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल व सदर एसडीपीओ रविकांत भूषण सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे। घायल से मामले की जानकारी ली। घायल को अस्पताल लाने वाले युवक से भी पूछताछ की। किन परिस्थिति में गोली चली यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल युवक दर्द से छटपटा रहा था। एसपी शैलेन्द्र कुमार वर्णवाल ने बताया कि सभी पहलू की जांच हो रही है। पीड़ति के बयान में अंतरविरोध है। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वर्क आउट किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है। यह भी पता लगाया जा रहा है किन परिस्थिति में गोली चली और घटना के वक्त कौन-कौन लोग मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने कि प्रक्रिया चल रही थी। इधर, गोली चलने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने ऐहतियात के तौर गश्ती बढ़ा दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.