Move to Jagran APP

कांटे की लड़ाई में कौन बाजी मारेगा, कहना मुश्किल

जोनर इलेक्शन एक्सप्रेस - महागामा विधानसभा सीट अनिल आनंद मेहरमा (गोड्डा) सुबह के 645 बजे हैं । मेहरमा के पिरोजपुर स्थित सिदो कान्हू बस स्टैंड पर महागामा- गोड्डा- दुमका जाने वाली राघव-माधव बस खड़ी है। बस खुलने में अभी विलंब है। हॉकर इस बीच घूम- घूम कर अखबार बेच रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र का यह मुख्य चौक है। यहां से भगैया ठाकुरगंगटी प्रखंड बलबड्डा रेलवे स्टेशन पीरपैंती के अलावा गोड्डा देवघर दुमका आदि जगहों के लिए बसें मिलती है। आसपास के गांवों के यात्रियों की भीड़ यहां जमा रहती है। घड़ी की सुई 7 पर पहुंचते ही बस चालन ने हॉर्न बजाई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:16 PM (IST)
कांटे की लड़ाई में कौन बाजी मारेगा, कहना मुश्किल
कांटे की लड़ाई में कौन बाजी मारेगा, कहना मुश्किल

मेहरमा, (गोड्डा) : सुबह के 6:45 बजे हैं । मेहरमा के पिरोजपुर स्थित सिदो कान्हू बस स्टैंड पर महागामा- गोड्डा- दुमका जाने वाली राघव-माधव बस खड़ी है। बस खुलने में अभी विलंब है। इस बीच हॉकर घूम- घूम कर अखबार बेच रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र का यह मुख्य चौक है। यहां से भगैया, ठाकुरगंगटी प्रखंड, बलबड्डा, रेलवे स्टेशन पीरपैंती के अलावा गोड्डा, देवघर, दुमका आदि जगहों के लिए बसें मिलती है। आसपास के गांवों के यात्रियों की भीड़ यहां जमा रहती है। घड़ी की सुई 7 पर पहुंचते ही बस चालक ने हॉर्न बजाई। खलासी सभी यात्रियों को गाड़ी में अपनी सीट पर बैठने के लिए अल्टीमेटम दे रहा है। यात्रीगण सीट पर बैठ जाते हैं। धीरे-धीरे बस रफ्तार पकड़ने लगती है। बस के रफ्तार पकड़ते ही यात्री चुनावी चर्चा छेड़ देते हैं। भगैया के सुरेंद्र मंडल जो गोड्डा जा रहे हैं, ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन पोद्दार का नामांकन रद होने से नया समीकरण बनने लगा है। इसपर श्रवण प्रसाद कहते हैं कि पोद्दार मेहरमा और ठाकुरगंगटी में अच्छा प्रभाव रखते हैं। उनके चुनाव मैदान में आने से मुकाबला काफी रोचक बन गया था लेकिन अब समीकरण बदलेगा। कांटे की लड़ाई होगी, कौन बाजी मार जाए, कहना मुश्किल है। सुखाड़ी गांव के युधिष्ठिर महतो ने कहा कि महागामा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला होगा। कांग्रेस यहां पहली बार किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। सिघाड़ी के एसके सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भी पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं। काफी अनुभवी हैं। क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है। लेकिन क्षेत्र में बिजली और सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिचाई सहित अधिकतर समस्याएं मुंह बाए खड़ी है। बाजीतपुर के प्रदीप कुमार कुशवाहा गोड्डा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने पांच साल के दौरान जेपीएससी की एक भी परीक्षा नहीं कराई। कोई बहाली नहीं हुई। पढ़े-लिखे युवक रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मिटाने की बात पर ही भाजपा सत्ता में आई लेकिन चुनावी वायदे पूरे नहीं हुए। झूठा आश्वासन देकर अब वोट मांगना आसान नहीं है। मोदी के कारण भाजपा जीतती है। विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होंगे। नावाडीह की बिदु देवी ने कहा कि कांग्रेसी की महिला प्रत्याशी से काफी अपेक्षाएं हैं। सखी मंडल की एक बहन भी बस पर सवार है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। सुकन्या योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से महिला सशक्तीकरण को बल मिला है। गरीबों को गैस चूल्हा व सिलेंडर आदि मिले हैं।

loksabha election banner

इधर महागामा के राजीव कुमार ने कहा कि लोगों को आवास, गैस, शौचालय नहीं अपितु रोजगार चाहिए। लोग आत्मनिर्भर होकर खुद अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। कोई उद्योग धंधा नहीं लग रहा है। खरखोदिया में डेयरी फार्म खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन उसे चालू नहीं किया गया। यहां डेयरी फार्म से किसानों को बहुत लाभ मिलता। बटेश्वर गंगा पंप नहर योजना भी अधर में लटकी है। सोनेपुर डैम से कैनाल के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकता था। परंतु ऐसा नहीं किया गया। इसी बीच बस महागामा पहुंच जाती है। धीरे धीरे लोग बस से नीचे उतरते हैं और अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.