विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना: महागामा में रैयतों को मुआवजा वितरण शुरू, दूसरे चरण का काम तेज

Published: Mon, 20 Jul 2026 09:06 PM (IST)

गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना के दूसरे चरण में महागामा, मेहरमा और बोआरीजोर के रैयतों को मुआवजा भुगतान शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

महागामा अंचल कार्यालय में कैंप। फोटो जागरण

महागामा अंचल कार्यालय में कैंप। फोटो जागरण  

HighLights

  1. गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना के दूसरे चरण का मुआवजा शुरू।

  2. महागामा में 140 रैयतों के बांड पेपर लिए गए।

  3. परियोजना से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी गति।

संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा- पीरपैंती रेल परियोजना के दूसरे फेज में महगामा व मेहरमा के रैयतों के बीच मुआवजे को लेकर महागामा मे कैंप लगाया गया। कैंप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव सहित जिला भु अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक व कर्मी मौजूद रहे।

मालूम हो कि गोड्डा- पीरपैंती रेल परियोजना के दूसरे फेज में महागामा, मेहरमा और बोआरीजोर में रैयतो के बीच मुआवजे का भुगतान होना है, जिसकी शुरूआत सोमवार से हो गई।

सोमवार को महागामा के अंचल कार्यालय में दूसरे फेज के रैयतों के बीच मुआवजे के भुगतान क प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है, जिसमें महागामा के खुटहरी मौजा के 257 रैयतों में 140 रैयतो का सोमवार को महागामा अंचल कार्यालय में बांड पेपर आदि लिया गया है।

इस फेज में महागामा से पीरपैंती तक रेल पटरी को अगले चरण में बिछाया जाना है। इस ओर तेजी से भूमि अधिग्रहण की सारी प्रक्रियाएं को विभाग पूरा करने मे लगा है। गोड्डा- पीरपैंती रेल परियोजना जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में एक है।

पटरी बिछाने की प्रक्रिया शुरू 

गोड्डा के बाद महागामा के लोग भी रेल पर चढ़ने को आतुर हैं तथा बेसब्री से इस परियोजना का इंतजार कर रहे हैं। सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने भी रेल परियोजनाओं के विकास को लेकर विशेषकर गोड्डा के लिए अथक प्रयास किया है।

सांसद शुरू से गोड्डा- पीरपैंती रेल परियोजना के विकास को लेकर प्रयासरत रहे हैं। ऐसे में वहां भी जमीन अधिग्रहण करने की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेल पटरी बिछाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा।

हालांकि गोड्डा से महागामा के बीच रेल पटरी को बिछाने की प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। कई जगह काम आरंभ कर दिया गया है। रेल पटरी बिछाने का समान आदि भी कई स्थानों पर गिरा दिया गया है। मुआवजा का कैंप महागामा अंचल कार्यालय में आयोजित किया गया था। कैंप को लेकर पहले ही सबो को सूचित किया गया था।

यह भी पढ़ें- बरसाती बीमारियों को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस और अस्पतालों को दिए खास निर्देश