विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा में रास्ते के कीचड़ में ईंट रखने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 1 युवक का हाथ टूटा, 6 घायल

By Vidhu VinodEdited By: Shashank Baranwal
Published: Wed, 29 Jul 2026 04:32 PM (IST)

गोड्डा के पथरगामा में सड़क पर ईंट रखने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सड़क पर ईंट रखने के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप।

  2. मारपीट में एक युवक का हाथ टूटा, छह लोग घायल हुए।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, घायलों का इलाज जारी।

संवाद सहयोगी, पथरगामा (गोड्डा)। प्रखंड के लखन पहाड़ी हरिजन टोला में सड़क पर कीचड़ के बीच ईंट रखकर रास्ता पार करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। घटना में एक युवक का हाथ टूट गया, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम यहां ईंट रखकर लोग रास्ता पार कर रहे थे। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

हालांकि, मजदूरी कर घर लौटने के बाद दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और विवाद दोबारा बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे एवं मारपीट होने लगी।

मारपीट में रोहित रविदास, मिट्ठू रविदास, नीतीश रविदास, गुंजन रविदास, रेल रविदास तथा लक्ष्मी देवी सहित कई लोग घायल हो गए। इनमें नीतीश रविदास का हाथ टूट गया, जबकि रोहित रविदास, लक्ष्मी देवी, हरी दास और गुंजन दास को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। मारपीट की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और दोनों पक्षों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।