Move to Jagran APP

Godda: प्रेमी युगल का लंबे समय से चल रहा प्रेम-प्रसंग, लड़की पक्ष ने मंदिर में करा दी शादी, उसके बाद जो हुआ...

गोड्डा के लाहेरी टोला हनुमान मंदिर में शनिवार की शाम हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी कराने के बाद हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए।

By Anant KumarEdited By: Mohit TripathiPublished: Sat, 08 Apr 2023 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2023 07:01 PM (IST)
Godda: प्रेमी युगल का लंबे समय से चल रहा प्रेम-प्रसंग, लड़की पक्ष ने मंदिर में करा दी शादी, उसके बाद जो हुआ...
लड़की पक्ष ने प्रेमी युगल की मंदिर में करा दी शादी।

संवादसूत्र, गोड्डा: गोड्डा के लाहेरी टोला हनुमान मंदिर में शनिवार शाम हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी कराने के बाद हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए।

loksabha election banner

लड़का और लड़की पक्ष में हुआ विवाद

इस दौरान लड़का और लड़की के पक्ष में विवाद हो गया। विवाद को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को अपने साथ थाने ले गई। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

लड़के के स्वजनों ने लड़के और लड़की को मंदिर के अंदर किया बंद

जानकारी के मुताबिक, लाहेरी टोला हनुमान मंदिर में सदर प्रखंड के पनदाहा की लड़की और पैरडीह का लड़के की आपस में शादी करा दी गई। जब लड़के के स्वजनों को शादी की सूचना मिली तो वे लोग मंदिर पहुंचे और लड़के और लड़की को मंदिर के अंदर ही बंद कर दिया।

लड़का पक्ष ने जबरन शादी कराने का लगाया आरोप

लड़का पक्ष का कहना था कि जबरन लड़की के स्वजन ने उनके लड़के से शादी करवाई है। लड़के के स्वजनों ने बताया कि लड़का बाजार घूमने के लिए आया था, जबकि लड़की पक्ष का कहना था कि पिछले कई महीनों से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

दोनों के बीच चल रहा रहा प्रेम-प्रसंग

लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का बार-बार शादी से इनकार कर रहा था, इसलिए आज मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी को लेकर दोनों पक्ष में हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी।

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस ने विवाद को शांत कराकर प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई। नगर पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि पुलिस के मामले की जांच कर नियमसंगत कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.