Move to Jagran APP

Godda News: बच्चों का विवाद शांत कराने गई महिला पर युवक ने फेंका तेजाब, दो बच्चों को भी लगे छींटे

झारखंड के गोड्डा जिले में बच्‍चों के विवाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महागामा थाना क्षेत्र के ग्राम भांजपुर में रविवार की शाम कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। पास में ही गांव के आलोक साह की सोना चांदी आभूषण की दुकान है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Mon, 05 Sep 2022 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2022 10:22 PM (IST)
Godda News: बच्चों का विवाद शांत कराने गई महिला पर युवक ने फेंका तेजाब, दो बच्चों को भी लगे छींटे
घायलों को महागामा रेफरल अस्पताल भेजा गया है।

संवाद सूत्र, महागामा (गोड्डा): झारखंड के गोड्डा जिले में बच्‍चों के विवाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महागामा थाना क्षेत्र के ग्राम भांजपुर में रविवार की शाम कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। पास में ही गांव के आलोक साह की सोना चांदी आभूषण की दुकान है। दुकान के समीप हो रहे झगड़े से वह भड़क गया। वह दुकान से तेजाब की बोतल लेकर वहां पहुंचा और वहां मौजूद अफरोजा खातून के सिर पर बोतल फेंक दी। बोतल टूटने से निकले तेजाब के कारण अफरोजा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके आसपास खड़ी गुलबसा खातून, बतूरण बीवी और दो बच्चे अबू व मेहताब को भी छींटे लगे। घायलों को महागामा रेफरल अस्पताल भेजा गया है। सभी भांजपुर गांव के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के बच्चों के बीच आपस में किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। झगड़े को शांत करने के लिए रकीमुद्दीन की पत्नी अफरोजा खातून गई। वह बच्चों को समझा रही थी कि तभी गांव का आलोक साह पहुंच गया और अफरोजा के सिर को निशाना बना तेजाब की बोतल फेंक दी। अफरोजा के चेहरे का कुछ हिस्सा, गले और शरीर का कुछ हिस्सा घटना में झुलस गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्‍टर प्रशांत कुमार ने अफरोजा को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत एक्शन में आई। आरोपित आलोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह घायलों को देखने रेफरल अस्पताल भी गए। वहीं स्‍थानीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने रांची से ही पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना से इस मामले में बात की। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। घायलों के बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन से भी बात की।

मामले में महागाम थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आरोपित आलोक को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। गांव में पुलिस की गश्त भी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.