विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR में लापरवाही पर गोड्डा DEO का सख्त एक्शन, BDO समेत 4 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Published: Sun, 14 Jun 2026 03:27 AM (IST)

गोड्डा की डीईओ कंचन कुमारी भुदोलिया ने SIR कार्यों में लापरवाही पर बीएलओ, बीडीओ और सीओ को कारण बताओ नोटिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डीईओ ने एसआईआर कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की।

  2. बीएलओ, बीडीओ, सीओ को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।

  3. एक सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। DEO कंचन कुमारी भुदोलिया ने SIR में रूचि नहीं दिखाने पर बीएलओ, सुपरवाईजर, बीडीओ और सीओ से शोकाज की मांग की है। उप निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से पौड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण शनिवार को किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों, मतदाता सूची के अद्यतनकरण, प्रपत्रों के संधारण, बूथ स्तरीय गतिविधियों तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान पोडै़याहाट के बूथ संख्या-39 के बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) द्वारा निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वहीं, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर को भी अपने कार्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा निर्वाचन कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया एईआरओ-सह-बीडीओ पौड़ैयाहाट तथा एडिशनल एईआरओ-सह-अंचलाधिकारी, पौड़ैयाहाट के द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्यों के निष्पादन में अपेक्षित गंभीरता एवं रुचि नहीं ली जा रही है। इस पर एईआरओ सह बीडीओ तथा पौड़ैयाहाट के अंचलाधिकारी को शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया गया है ।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्देशों की अवहेलना स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने  कहा कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।