2.28 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के बारकोप मोड़ के पास पुलिस टीम जांच के दौरान सूमो विक्टा वाहन से 19 कि
गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के बारकोप मोड़ के पास पुलिस टीम जांच के दौरान सूमो विक्टा वाहन से 19 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 2.28 लाख आंकी गई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूमो विक्टा के मालिक पथरगामा के तुसलीकिता गांव निवासी यशवंत यादव उर्फ मिथुन यादव को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरगामा थाना क्षेत्र में आरोपी गांजा की तस्करी के लिए टाटा सूमो से गांजा की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जहां बारकोप मोड़ के पास जांच अभियान लगाने का निर्देश दिया गया।
बताया कि पुलिस टीम पथरगामा से गोड्डा की ओर से आ रही सूमो वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन बैरियर को तोड़ते हुए गोड्डा की ओर भागने लगी। पीछा करने पर काफी दूरी पर सूमो विक्टा गाड़ी को एक बोरा गांजा सहित जब्त किया है। इसके बाद स्थल पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाते हुए सूमो चालक फरार हो गया। वाहन को जब्त करने के बाद पुलिसिया जांच में वाहन मालिक के गांजा तस्करी में संलिप्त होने की बात सामने आई है। वाहन मालिक मिथुन यादव को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। इस धंधे में संलिप्त अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गोड्डा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं चुनाव को लेकर चेकनाका में सभी तरह के वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आपत्तिजनक सामान मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मौके पर एसडीपीओ अरबिंद कुमार सिंह, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।