Move to Jagran APP

गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा

फोटो 2गांधी मैदान सजधज कर तैयार आज ध्वजारोहण

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:18 AM (IST)
गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा
गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा

गोड्डा : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए सज धज कर तैयार है। रविवार को उपायुक्त किरण पासी ध्वजारोहण करेंगी। एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारी व खेल संघ के लोग के साथ साथ स्कूली छात्र-छात्रा भी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। इसके लिए सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को मैदान की तैयारी का जायजा जिले के वरीय पदाधिकारियों ने लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिया। सुबह नौ बजे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त ध्वजारोहण करेंगी। उसके बाद जिलावासियों के नाम संदेश दिया जाएगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिले के गणमान्य स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से झांकी भी निकाली जाएगी। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इधर जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पौड़़ैयाहाट प्रखंड मैदान में सार्वजनिक ध्वजारोहण समारोह के बाद झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। सात विद्यालयों के छात्रों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। झांकी में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही देश भक्ति से भावना का प्रदर्शन किया जाएगा। इधर पथरगामा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूथ इंडिया क्लब की ओर से विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके अलावा बोआरीजोर, महागामा, ठाकुरगंगटी, सुंदरपहाड़ी और बसंतराय प्रखंड में भी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी की गई है। ध्वजारोहण का स्थान व समय -

loksabha election banner

स्थान समय

- गांधी मैदान : 09.00 बजे

- समाहरणालय : 09.45 बजे

- जिला परिषद : 09.55 बजे

- विकास भवन : 10.05 बजे

- अनुमंडल कार्यालय : 10.15 बजे

- नगर पंचायत कार्यालय : 10.25 बजे

- नगर थाना परिसर : 10.35 बजे

- मुफस्सिल थाना : 10.50 बजे

- आरक्षी केंद्र परिसर : 11.05 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.