गबन की आरोपित पूर्व मुखिया के घर कुर्की जब्ती
ठाकुरगंगटी ठाकुरगंगटी पुलिस ने माल प्रतापपुर पंचायत की पूर्व मुखिया अफसाना खातून का घर
ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी पुलिस ने माल प्रतापपुर पंचायत की पूर्व मुखिया अफसाना खातून का घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। अफसाना खातून के विरुद्ध 2017 में सरकारी राशि का गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। अफसाना खातून पर मुखिया कार्यकाल में बिना तालाब खुदाई किए ही योजनागत राशि की निकासी करने का गंभीर आरोप है। यहीं नहीं कई अन्य विकास योजनाओं में भी काम कराए बगैर ही राशि की निकासी कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पूर्व मुखिया फरार चल रहीं है। कोर्ट से बार बार समन भी जारी किया गया लेकिन उन्होंने ने कानून का सम्मान नहीं किया। बाद में कोर्ट से उनके खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश निकाला गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पूर्व मुखिया अफसाना खातून के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।