गोड्डा में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी
Found dead body. झारखंड में गोड्जा के गांव बबूरिया बांध के समीप सिर कटी लाश मिलने से गांव में दहशत का माहौल है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 03:37 PM (IST)
गोड्डा, जेएनएन। झारखंड के गोड्डा में महागामा थाना क्षेत्र के बेल टिकरी में डोमन मंडल नामक एक व्यक्ति का धड़ बरामद किया गया है। उलके सिर का पता नहीं चल पाया है। सुबह लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जिले में इस तरह की यह पहली घटना है।
महागामा थाना के बेल टीकरी गांव के बबूरिया बांध के समीप सिर कटी लाश मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। शव की पहचान बिल टिकरी गांव के डोमन मंडल के रूप में की गई है। इसकी पहचान उसके बेटे अमित कुमार ने की। उसके बेटे ने बताया कि उसके पिता शराब पीते थे। वह बुधवार शाम सात बजे अपने घर से निकले थे और पूरी रात घर नहीं आए थे।
सुबह पता चला कि बांध के पास किसी की सिर कटा लाश पड़ी है। शव का धड़ घटनास्थल पर मौजूद था, लेकिन उसका सिर नहीं था। वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर महागामा एसडीपीओ राजा मित्रा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें