Move to Jagran APP

बोआरीजोर में मिला जीवाश्म

महागामा : बोआरीजोर प्रखंड के जूनिया टोला व बरगो में मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों क

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 08:29 PM (IST)
बोआरीजोर में मिला जीवाश्म
बोआरीजोर में मिला जीवाश्म

महागामा : बोआरीजोर प्रखंड के जूनिया टोला व बरगो में मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों को हजारों वर्ष पुराने जीवाश्म का अवशेष मिला। वन विभाग के अधिकारी बोआरीजोर वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में वनभूमि पर सड़क निर्माण की सूचना मिलने पर वहां गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने किसी अजीब सी वस्तु के मिट्टी में दबे होने की जानकारी दी। इसके बाद रेंजर ने उसकी जांच-पड़ताल की। प्रथम दृष्टया जीवाश्म का अवशेष होने की संभावना पर उन्होंने उसका नमूना संग्रहित कर वन प्रमंडल पदाधिकारी के यहां भेज दिया।

prime article banner

वन प्रमंडल पदाधिकारी रामभरत ने बताया कि जीवाश्म के और अवशेषों को संग्रहित कराया जाएगा। इसके बाद उसे जांच के लिए बीरबल साहनी शोध संस्थान लखनऊ भेजा जाएगा। गौरतलब हो कि बोआरीजोर से सटे साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड में जीवाश्म के अवशेष मिल चुके हैं। उसके संरक्षण की कवायद जारी है। इस क्रम में कई बार केंद्रीय टीम भी वहां आ चुकी है। शोध करनेवाले छात्र भी अक्सर आते रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.