Move to Jagran APP

रोजगार मांगने पर पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से किया निलंबित

पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा ने गोड्डा जिला के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल सहित छह नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश महामंत्री के आदेश पर की गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 08:12 PM (IST)
रोजगार मांगने पर पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से किया निलंबित
रोजगार मांगने पर पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से किया निलंबित

जागरण संवाददाता, गोड्डा : पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा ने गोड्डा जिला के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल सहित छह नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश महामंत्री के आदेश पर की गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष के अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रबोध सोरेन, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी और कृष्ण कन्हैया शामिल थे।

loksabha election banner

बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले तीन चार महीने से भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी बेरोजगार मोर्चा का गठन कर पार्टी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे थे। इससे भाजपा की छवि धूमिल हो रही थी। पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक साह, पोड़ैयाहाट मंडल अध्यक्ष चंदन साह,पोड़ैयाहाट मंडल के महामंत्री संतोष भगत, भाजपा कार्यकर्ता वेद प्रताप आर्या, प्रणव सिंह तथा भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल शामिल हैं। इन सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश महामंत्री के निर्देशानुसार पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। इसकी सूचना प्रदेश कमेटी को दे दी गई है।

इधर पार्टी से निलंबित होने पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सांसद निशिकांत दुबे के इशारे पर की गई है। रोजगार मांगना कोई पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं है। इस तरह की कार्रवाई से पार्टी मजबूत नहीं होगी। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मिटाने की कोशिश हो रही है। बिना किसी नोटिस के पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को निलंबित करना तानाशाही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.