गरीबों को भोजन रहा रही पुलिस
फोटो - 4 जासं गोड्डा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन में गरीब और जरूरतमदों के समक्ष विकट स्थिति आन पड़ी है। इनमें कुछ भिखारी भी शामिल हैं। इन्हें खाने के लिए होटलों का बचा खाना भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए गोड्डा पुलिस सामने आई है। पुलिस की तरफ से हर थाना के सामने सामुदायिक किचन खोला गया है। यहां पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन परोसा जा रहा है। पुलिस का प्रयास यह है कि लॉकडाउन के दौरान किसी को भूखे सोने की नौबत नहीं
जासं, गोड्डा : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन में गरीबों के भुखमरी की समस्या आ गई है। इनमें कुछ भिखारी भी शामिल हैं। इन्हें खाने के लिए होटलों का बचा खाना भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए गोड्डा पुलिस सामने आई है। पुलिस की तरफ से हर थाना के सामने सामुदायिक किचन खोला गया है। यहां पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच भोजन परोसा जा रहा है। पुलिस का प्रयास यह है कि लॉकडाउन के दौरान किसी को भूखे सोने की नौबत नहीं आए। पुलिस ने यह मानवीय चेहरा शनिवार को कई थानों के सामने देखने को मिला।
नगर थाना क्षेत्र के निकट रैन बसेरा में इसकी शुरूआत एसपी शैलेंद्र वर्णवाल ने किया। उन्होंने अपने हाथों से गरीब और जरूरतमंदों के बीच भोजन परोसा। पुलिस की तरफ से सामुदायिक किचेन का संचालन लॉकडाउन तक जारी रहेगा। एसपी ने बताया कि सामाजिक दूरी बनाते हुए सामुदायिक किचन की व्यवस्था जिले के सभी 15 थानों में की गई है। कहा कि लॉक डाउन के दौरान अपने अपने घरों में रहकर इसे सफल बनाएं। ताकि हम कोरोना वायरस को हरा सके। कहा कि नगर थाना से लेकर बलबड्डा तक कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है। यहां गरीबों को निश्शुल्क भोजन कराया जा रहा है।