Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाची ने भतीजे पर लगाया यौन शोषण का आरोप

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 05 Jun 2021 08:25 PM (IST)

    संवाद सहयोगी मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर गांव में चाची व भतीजा के पवित्र रिश्ता को शर्मसार ...और पढ़ें

    Hero Image
    चाची ने भतीजे पर लगाया यौन शोषण का आरोप

    संवाद सहयोगी, मेहरमा: प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर गांव में चाची व भतीजा के पवित्र रिश्ता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के करीब 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार का 35 वर्षीय अपनी सगी चाची (तीन बच्चे की मां) के साथ कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी क्रम में बीते करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। महिला के पति शिव कुमार मंडल ने स्थानीय थाना में आवेदन सौंपकर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को जमालपुर में छिपे होने की जानकारी मिली। समझा-बुझाकर वापस लाया गया। महिला अपने पति को छोड़ भतीजे से शादी करने पर अड़ गई। कहा कि दोनों के बीच महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इधर इतना कुछ होने के बावजूद महिला को उसका पति रखने के लिए तैयार था। इधर पारिवारिक दबाव के कारण चंदन शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि चाची के साथ उसका कोई गलत संबंध नहीं है। इतना सुनते ही युवक की कथित प्रेमिका चाची आग बबूला हो गई। पहले तो उन्होंने कथित प्रेमी (भतीजे) को काफी खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद मामला उल्टा पड़ते देख महिला ने चंदन के खिलाफ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर यौन शोषण करने व भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अब आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश ले रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें