फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के लहठी गांव के सत्संग आश्रम के समीप शुक्रवार की शाम बरगद के
महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के लहठी गांव के सत्संग आश्रम के समीप शुक्रवार की शाम बरगद के पेड़ से लटक रहे एक शव को पुलिस ने बरामद किया। आसपास के लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद महागामा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लेकर महागामा थाना लाया गया। बाद में संजला मुर्मू ने शव की पहचान अपने बेटे सुकुमार मुर्मू के रूप में की। उसने बताया कि मेरे बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह बुधवार की शाम पांच बजे से ही अपने घर से गायब था। बताया कि उसकी पत्नी भी कुछ दिन पूर्व घर से भाग गई थी। सुकुमार मुर्मू की एक लड़की है जिसकी उम्र 12 वर्ष है। सुकुमार खेती गृहस्थी करता था। महागामा थाना प्रभारी पवन झा ने शव को शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा।