60 दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरित
मेहरमा : स्थानीय सांसद निशिकांत दूबे की पहल पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परिय
मेहरमा : स्थानीय सांसद निशिकांत दूबे की पहल पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में दिव्यांगों की जांच, विशेष यंत्र, प्रमाण पत्र दिया गया। इस क्रम में करीब 60 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया। साथ ही जांचोपरांत दिव्यांगों को प्रमाणपत्र दिया गया। मौके पर उपस्थित भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के मैनेजर आर एन मिश्र ने बताया कि किस दिव्यांग को कौन सा उपकरण लगेगा। इसकी जांच की गई। जिला टीम के सहायक समीर कुमार दत्त, डॉ. राम प्रसाद, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. अर¨वद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार सिन्हा द्वारा प्रमाणपत्र का वितरित किया गया। इस अवसर पर एसडीओ संजय पांडेय, बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका बेबी हेंब्रम, मंजू कुमारी, प्रमिला ¨सह के अलावा समाजिक कार्यकर्ता आलोक पासवान, आनंद कुमार मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।