डकैती की साजिश रचते चार अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार
गोड्डा : महागामा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश रचते हुए अंतरराज्यीय टाइग
गोड्डा : महागामा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश रचते हुए अंतरराज्यीय टाइगर गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का मास्टर माइंड टाइगर गैंग का सरगना नया नगर का सद्दाम उर्फ टाइगर उर्फ रंगीला भी शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो कट्टा, दस गोली, छह मोबाइल, दो मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी स्थल से शराब, सिगरेट, गुटका, बैग व दो बोतल पानी भी बरामद किया गया। बुधवार को पुलिस कार्यालय में जानकारी देते हुए एसपी राजीव रंजन ¨सह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि महागामा थाना क्षेत्र ऊर्जानगर के पास अंतराज्यीय अपराधी गोड्डा-पीरपैंती रोड में डकैती की साजिश रच रहे हैं। तत्काल इसकी सूचना पर एसडीपीओ राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ऊर्जानगर स्थित बेलबाटिका पीछे सटे जंगल में छापेमारी की जहां अंतराज्यीय गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों में महागामा थाना के नयानगर का सादिक उर्फ सद्दाम उर्फ टाइगर, ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के पीपरजोरिया का रूस्तम, इसी थाना के इंदरचक का जाहिद अंसारी व महागामा थाना क्षेत्र के कसवा का सरफराज अंसारी शामिल है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अंतराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं। सभी भागलपुर जिले के कहलगांव में 17 दिसंबर 2016 व सन्हौला थाना में 16 अगस्त 2018 को हुई लूट की घटना में शामिल थे। इसके अलावा बिहार के एकचारी, गोड्डा के सुंदरपहाड़ी, महागामा थाना में भी लूट की वारदात में शामिल रहने की बात स्वीकार की है। गिरोह का सरगना टाइगर है। बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। कहा कि गिरोह का मास्टरमाइंड टाइगर है जो बाहर के अपराधी को बुलाकर घटना को अंजाम दिलाता था। यही नहीं गिरफ्तार सभी अपराधी अपने गांव व समाज में इस तरह रहते थे कि लोगों को उनपर शंका तक नहीं होती थी। सभी अपराधी तीन साल से घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने पखवारे में दूसरी बार डाका की साजिश रचते अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा निरीक्षक अशोक कुमार ¨सह, थाना प्रभारी पवन कुमार झा, जावेद अहमद, परीक्ष्यमान अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ¨सह, अरुण कुमार, शैलेंद्र कुमार शर्मा, सुबोध कुमार ¨सह, सुरेश पाहन सहित डीएपी जवान शामिल थे।