Move to Jagran APP

महिला मंडल ने बांटीं इको फ्रेंडली पटाखे व मिठाइयां

त्रिशक्ति महिला मंडल राजमहल शाखा की ओर से उर्जानगर में ग्रामीण बच्चों महिलाओं एवं जनसामान्य के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा सुचालिता नायक ने बच्चों के बीच फुलझड़ियां एवं इको फ्रेंडली पटाखे मिठाइयां इत्यादि वितरित किया

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 06:06 PM (IST)
महिला मंडल ने बांटीं इको फ्रेंडली पटाखे व मिठाइयां
महिला मंडल ने बांटीं इको फ्रेंडली पटाखे व मिठाइयां

संवाद सहयोगी, महागामा : त्रिशक्ति महिला मंडल राजमहल शाखा की ओर से उर्जानगर में ग्रामीण बच्चें, महिलाओं एवं जनसामान्य के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा सुचालिता नायक ने बच्चों के बीच फुलझड़ियां एवं इको फ्रेंडली पटाखे, मिठाइयां इत्यादि वितरित किया। श्रीमती नायक ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीए की रोशनी अंधकार को मिटा देती है उसी प्रकार हमारे अच्छे विचार, अच्छे आचरण बहुत सारी बुराइयों को मिटा देती हैं । उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनाने का विशेष आग्रह किया तथा सिगल यूज प्लास्टिक के व्यवहार से अपने आपको अलग रखने का आग्रह किया। वहीं पर्यावरण के संरक्षण हेतु इको फ्रेंडली पटाखों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

loksabha election banner

दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में राजमहल त्रिशक्ति महिला मंडल की सदस्यगण उपस्थित थी और सबों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए जिनमें रूबी किशोर, डॉ अमृता कुमार, अनीता ठाकुर ,अंजू सिंह, वंदना कुमार रागिनी मिश्रा एवं अन्य महिलाएं प्रमुख थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.