गोड्डाः तालाब में डूबने से तीन की मौत
झारखंड के गोड्डा में तालाब में डूबने से तीन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 02:08 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 02:08 PM (IST)
गोड्डा, जेएनएन। झारखंड में गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के खंजरिचक गांव में तालाब में डूबने से तीन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों करमा पूजा करने के लिए तालाब में नहाने गई थीं। गहरे पानी में जाने से इनकी मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। वह खंजरीचक में अपने ननिहाल में रहती थी। कुछ माह पहले ही उसकी शादी भागलपुर जिले के कैरिया गांव में हुई थी।
उसके पति का नाम विनोद राम है। डूबने वालों में नीशू कुमारी (13) व राजकुमारी (10) है। नीशू के पिता का नाम अशोक यादव है। वह कक्षा आठ में पढ़ती थी। राजकुमारी के पिता का नाम भिखारी तांती है। वह कक्षा पांच में पढ़ती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें