सर्पदंश से अधेड़ की मौत
डुमरिया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी अकलू यादव (50) की मौत रविवार देर शाम सर्पदं
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 08:18 AM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 08:18 AM (IST)
डुमरिया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी अकलू यादव (50) की मौत रविवार देर शाम सर्पदंश से हो गई। इस संबंध में पप्पू यादव ने बताया कि अकलू रोज की तरह शाम में डुमरिया गांव के पश्चिमी छोर स्थित मधुकर बहियार गया हुआ था। खेत के पानी बांधने के लिए वह देर तक मेड़ पर रहा। इस क्रम में किसी विषैला सांप ने उसे काट लिया। घर लौटने के बाद घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। इस बीच पेट में दर्द की शिकायत भी की। हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें