मिट्टी के ढेर में दबने से ग्रामीण की मौत
संवाद सहयोगी, पथरगामा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के पुचरो पहाड़ पर मिट्टी लाने गए भदरिया ग्राम ि
संवाद सहयोगी, पथरगामा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के पुचरो पहाड़ पर मिट्टी लाने गए भदरिया ग्राम निवासी सहदेव पंडित (57 वर्ष) की मौत मिट्टी के ढेर में दबने से हो गई। बताया जाता है कि सिर में मिट्टी लगाने के लिए लोग पहाड़ से उसे लाते हैं। इसी क्रम में वहां सुरंग बन गया है। सहदेव पंडित वहां मिट्टी निकाल रहा था तभी मिट्टी धंस गई और उसमें दबने से उसकी मौत हो गई। पुचरो ग्राम के लोग सुबह जब उस मिट्टी उठाने गए तभी उनकी नजर मिट्टी में दबे एक व्यक्ति पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजाभिट्ठा थाना प्रभारी सीताराम मुर्मू को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने संबंधित चौकीदार को वहां भेजा। चौकीदार उस शव को उठाकर राजाभिट्ठा थाना ले आए। इसी दौरान राजाभिट्ठा थाने में उसकी पहचान भदरिया ग्राम निवासी सहदेव पंडित के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त पहाड़ पर अवैध रूप से मिट्टी ले जाने का कार्य किया जाता है। कई बार पुलिस कार्रवाई भी की थी इसके बावजूद भी लुक छिप कर ग्रामीणों के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।