Move to Jagran APP

दुपट्टा से गला घोंट शादीशुदा किशोरी की हत्या, खेत में मिला शव Godda News

29 अगस्त सोमवार की रात 8 बजे से ही सुचिता घर से गायब थी। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला सका। सुबह जब किसान अपने खेत की ओर गए तो सुचिता का शव खेत मे पड़ा पाया।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 01:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 01:55 PM (IST)
दुपट्टा से गला घोंट शादीशुदा किशोरी की हत्या, खेत में मिला शव Godda News
दुपट्टा से गला घोंट शादीशुदा किशोरी की हत्या, खेत में मिला शव Godda News

गोड्डा, जेएनएन। पथरडीहा थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव के समीप खेत में आदिवासी किशोरी का शव मिलने से मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई। किशोरी की पहचान तरडीहा निवासी सुरेंद्र मुर्मू की 16 वर्षीय पुत्री सुचिता मुर्मू के रूप में हुई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार किशोरी की हत्या दुपट्टा से गला घोंटकर की गई है।

prime article banner

डेढ़ साल पूर्व चिलकारा गोविंद पंचायत के कमलडीहा गांव निवासी  मनोज मरांडी के साथ सुचिता की शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों में विवाद चल रहा था और लड़का मनोज मरांडी सुचिता को अपने पास रखने को राजी नहीं था। सोमवार की रात 8 बजे से ही लड़की घर से गायब थी। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चला सका। सुबह जब किसान अपने खेत की ओर गए तो सुचिता का शव खेत मे पड़ा पाया। लड़की के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। यह देख किसानों ने शोर मचाया।

सूचना मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी तपन कुमार पाणिग्रही एवं सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल है। तरडीहा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बीच बहियार में लाश थी। पुलिस का कहना है कि यह हत्या का मामला है। इसकी पड़ताल की जा रही है। मृतका के मोबाइल से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.