सत्यमेव जयते में बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
फोटो - 32 33 34 - पुरस्कार वितरण के साथ सत्यमेव जयते कार्यक्रम का हुआ समापन। संवाद सूत्र पथरगामा गणतंत्र दिवस के मौके पर नर्सरी मैदान में यूथ इंडिया क्लब के तत्वावधान में सत्यमेव जयते सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल क्लब के संरक्षक विक्रमादित्य चतुर्वेदी प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद अंचलाधिकारी राजू कमल थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन क्लब के अध्यक्ष मितेश कुमार गुप्ता
थरगामा: गणतंत्र दिवस के मौके पर नर्सरी मैदान में यूथ इंडिया क्लब के तत्वावधान में सत्यमेव जयते सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल, क्लब के संरक्षक विक्रमादित्य चतुर्वेदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, अंचलाधिकारी राजू कमल, थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन, क्लब के अध्यक्ष मितेश कुमार गुप्ता, सियाराम भगत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल और वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया भी उद्घाटन के मौके पर मौजूद थे। क्लब की ओर से अतिथियों को बुके और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक अमित मंडल ने कहा कि पथरगामा वासियों ने जो भरोसा जताया है, उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्यक्रम के दौरान एकल नृत्य, युगल नृत्य ग्रुप डांस ,निबंध, लेखन ,चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता का प्रस्तुतीकरण में बच्चों ने शानदार तरीके से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । वहीं युवाओं की ओर से हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को भरपूर मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तमाम प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुसार कला की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान हुए प्रतियोगिता में एकल डांस में आराध्या डांस एकेडमी की मीनाक्षी को प्रथम पुरस्कार दिया गया ,वहीं देवघर के शिवम को द्वितीय पुरस्कार तथा तीसरा पुरस्कार गुरुकुल डांस एकेडमी की चिकी को दिया गया। युगल नृत्य में अक्षरा ग्रुप को प्रथम पुरस्कार तथा गुरुकुल डांस एकेडमी की चिकी और पिहू को द्वितीय पुरस्कार दिया गया और तृतीय पुरस्कार आराध्या डांस एकेडमी के एसिड अटैक डांस को दिया गया। समूह नृत्य में आइडियल डांस एकेडमी को प्रथम तथा पी एण्ड डी ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार दिया गया और किड्स डांस ग्रुप पथरगामा को तृतीय पुरस्कार दिया गया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में फुरकान अंसारी को प्रथम, संजय मुर्मू को द्वितीय तथा आरती कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
और पी एण्ड डी डांस ग्रुप को ऑल ओवर चैंपियन का पुरस्कार यूथ इंडिया क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से दिया गया।कार्यक्रम के अंत में दसवीं और 12 वी के सफल छात्र-छात्रा को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिया गया।