Move to Jagran APP

27 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

27 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपितों की गिरफ्तारी नही

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:50 PM (IST)
27 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं
27 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

27 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गोड्डा : ललमटिया थाना क्षेत्र के रानीडीह जाहेरथान के समीप बीते एक जून को महेश हेम्ब्रम सहित सात युवकों ने एक आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़िता के स्वजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के चचेरे भाई सुफल सोरेने ने बताया कि ललमटिया थाना में आरोपितों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। 27 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों में महेश हेंब्रम, सारबे हांदसा, संजय हांसदा, सोनेलाल हांसदा, सोनाराम मरांडी, निर्मल सोरेन, जितन उर्फ भैरो आदि शामिल है। सभी आरोपित ललमटिया थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव और भोरंडा का रहनेवाले हैं।

पीड़िता अपने मामा के यहां साहिबगंज जिला में रहती थी। वह एक जून को अपनी बहन के ससुराल जा रही थी। शाम करीब सात बजे वह आटो से ललमटिया पहुंची। काफी इंतजार के बाद भी उसे मनियाजोर जाने के लिए गाड़ी नहीं मिली। महेश नाम का संताल लड़का उसके पास आया व संताली भाषा में उससे बात करने लगा। उसे दीदी के घर पहुंचा देने की बात कर पैदल उसे रानीडीह जाहेर स्थान के पास ले गया, वहां सात दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.