Move to Jagran APP

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संवाद सहयोगी पोड़ैयाहाट विधिक सेवाएं -सह- सशक्तीकरण शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याओं क

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:07 PM (IST)
सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : विधिक सेवाएं -सह- सशक्तीकरण शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याओं को रखकर उसे दूर कर सकते हैं। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। उक्त बातें प्रधान जिला जज सत्यप्रकाश सिन्हा ने कही। वे शनिवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर में आयोजित विधिक सेवाएं -सह- सशक्तीकरण शिविर के उदघाटन के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि आगामी 30 जनवरी 2021 से शिविर का आयोजन गोड्डा जिला के सभी प्रखंडों में किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए प्रशासन की ओर से भी प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने पोड़ैयाहाट प्रखंड में आए हुए ग्रामीणों को संबोधित किया गया। गोड्डा जिले के गरीब एवं असहाय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ शिविर में कानूनी जानकारी एवं परामर्श मिलेगा। इस दौरान वहां विभिन्न स्टॉल के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान की गई।

loksabha election banner

इससे पहले पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर में विधिक सेवाएं -सह- सशक्तिकरण शिविर की शुरुआत डालसा गोड्डा के चेयरमैन सह प्रधान जिला जज सत्य प्रकाश सिन्हा, डालसा के वाइस चेयरमैन सह उपायुक्त भोर सिंह यादव, सचिव संजय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता जुल्फिकार अली, अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुना गया।

उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा कि विधिक सेवाएं -सह- सशक्तिकरण शिविर में अपनी समस्याओं को रखकर अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। पोड़ैयाहाट प्रखंड में विधिक सेवाएं -सह- सशक्तिकरण शिविर में उद्योग विभाग के अंतर्गत हस्तशिल्प कला हेतु तीन लाभुकों को परिचय पत्र वितरित किया गया। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत 20 लाभुकों को वृद्धा पेंशन हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास हेतु पांच लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं पांच लाभुकों को गृह प्रवेश की चाबी दी गई। मनरेगा अंतर्गत दस लाभुकों को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस के अंतर्गत दीदी बाड़ी किट का वितरण दस लाभुकों को किया गया वहीं दस स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण किया गया। प्रदान संस्था के अंर्तगत पशु सखी को वैक्सीनेशन एवं 10 स्वयं सहायता समूह को तथा ग्राम संगठन के कृषि कीट 10 स्वयं सहायता समूह को दी गई। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की स्वीकृति पत्र 10 लाभुकों को तथा सुकन्या योजना की स्वीकृति पत्र 10 लाभुकों को एवं लक्ष्मी लाडली एनएससी का वितरण 10 लाभुकों के बीच किया गया। सहायिका के लिए नियुक्ति पत्र 5 लोगों को दी गई।आपूर्ति विभाग के अंतर्गत ग्रीन कार्ड का वितरण 15 लाभुकों के बीच किया गया। श्रम विभाग के अंतर्गत श्रमिकों को शर्ट पैंट एवं साड़ी वितरण 20 लाभुकों को की गई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना (गोल्डन कार्ड) का कार्ड 05 लोगों को दिया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड 05 लोगों को दिया गया। इसके अलावा सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत लाभुकों को योजनाओं से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 30 जनवरी से कानूनी सहायता-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों एवं अनुमंडल स्तर पर किया जाएगा। इसमें श्रम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सहित अन्य सरकारी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाएगा। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद ,प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट कंचन सिंह, अंचलाधिकारी पोड़ैयाहाट प्रदीप शुक्ला प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम रानी सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.