Move to Jagran APP

मधुपुर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक

संसगोड्डा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार कां

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 06:13 PM (IST)
मधुपुर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक
मधुपुर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक

संस,गोड्डा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संथाल के सभी जिला को-ऑर्डिनेटरों की बैठक जूम एप के माध्यम हुई। इसमें संथालपरगना के जोनल कॉर्डिनेटर अमित बोस, सभी जिलों के सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर यथा पाकुड़ से नलिन मिश्रा, साहेबगंज से ब्रजेश झा तथा राज कुमार, गोड्डा से राकेश रोशन, देवघर से अमित पांडेय आदि शामिल हुए। भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे उस भ्रामक एजेंडा पर चर्चा की गई जिसमें बीजेपी ने इस उपचुनाव के बाद राज्य में सरकार गठन की बात कही है। स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। मधुपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार निश्चित है। इसलिए इस तरह के भ्रम फैलाएं जा रहे हैं। अपनी हार को सामने देख भाजपा बौखला गई है। बैठक में सभी जिला को-ऑर्डिनेटर को निर्देश दिया गया कि मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में सोशल मीडिया में गतिविधियों को तेज करना है। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले दो दिनों से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं प्रदेश से आये जनसम्पर्क अभियान में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष सह महागठबंधन समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, प्रदीप तुलस्यान, जोनल कॉर्डिनेटर सुल्तान अहमद, सन्नी टोप्पो, केदार पासवान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील अहमद, देवघर जिलाध्यक्ष संजय मुन्नम सहित कई नेताओं ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से मधुपुर की जनता से सरकार के द्वारा किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.